हरियाणा
16 Jul, 2026

फरीदाबाद: दोस्तों संग शर्त लगाकर नहर में कूदा था युवक, टैटू से हुई पहचान

फरीदाबाद में दोस्तों के साथ शर्त लगाकर नहर में कूदे 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान उसके हाथ पर बने टैटू के जरिए हुई।

फरीदाबाद, 16 जुलाई।

दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के दौरान लगाई गई एक शर्त एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गई। आगरा कैनाल नहर से बरामद हुए शव की पहचान 23 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है, जिसकी पुष्टि परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर की।

घटना 12 जुलाई की है। धर्मवीर अपने साथियों के साथ बदरपुर बॉर्डर स्थित लोहिया पुल पर गया था। वहां दोस्तों के बीच नहर में कूदने को लेकर बहस हुई कि कौन जल्दी बाहर निकल सकता है। इस दौरान धर्मवीर ने नहर में छलांग लगा दी।

परिजनों के अनुसार, धर्मवीर को पानी में बहता देख उसके साथी मौके से फरार हो गए। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और गुमशुदगी दर्ज कराई। पूछताछ में दोस्तों ने पूरी सच्चाई बताई।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। 14 जुलाई को बल्लभगढ़ के आईएमटी क्षेत्र के पास नहर में एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हाथ पर बने टैटू और कुंडल देखकर शव की पहचान की।

सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। धर्मवीर एक निजी कंपनी में कार्यरत था और छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ घूमने निकला था, जो उसकी अंतिम यात्रा बन गई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़