अपराध
16 Jul, 2026

केएपीएल एमडी अनुराग दनायक सीबीआई के जाल में, 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार

सीबीआई ने केएपीएल के एमडी अनुराग दनायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके ठिकानों से लाखों की नकदी और गहने बरामद किए हैं।

नई दिल्ली, 16 जुलाई।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (केएपीएल) के प्रबंध निदेशक अनुराग दनायक को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एमडी को नोएडा में 5 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए सीबीआई की टीम ने दबोचा।

सीबीआई के अनुसार, दनायक ने भोपाल की एक सर्विस एजेंट फर्म से कुल 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह पैसा दवा बिक्री पर कमीशन, नए संस्थानों को जोड़ने और समझौते को मंजूरी दिलाने के एवज में मांगा गया था। नोएडा में जैसे ही दनायक ने घूस की रकम ली, टीम ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने अनुराग दनायक के नोएडा, बेंगलुरु और जबलपुर स्थित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम को 75 लाख रुपये नकद, 4 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा, 86 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और सिक्कों के साथ एक फ्लैट के कागजात मिले हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बरामद की गई संपत्ति और नकदी को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और इस पूरे मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़