Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
21 Jul, 2026

सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल रेफर, सफदरजंग से मिली छुट्टी

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया।

नई दिल्ली, 21 जुलाई।

पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल की चिकित्सकीय टीम को सौंप दिया गया। यह प्रक्रिया दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पूरी की गई।

सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शाम 6:40 बजे सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल की मेडिकल टीम के सुपुर्द किया गया। अस्पताल ने बताया कि छुट्टी के समय उनके आवश्यक स्वास्थ्य मानक स्थिर थे।

बुलेटिन में कहा गया है कि वांगचुक अब भी पैनसाइटोपेनिया से पीड़ित हैं। इस स्थिति में रक्त की तीनों प्रमुख कोशिकाएं—लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स—सामान्य स्तर से कम हो जाती हैं। इसके अलावा उनका सीरम पोटेशियम स्तर 3.4 एमईक्यू/एल दर्ज किया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आगे के उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए उनकी मेडिकल टीम को सभी आवश्यक दस्तावेज, जांच रिपोर्ट और उपचार से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़