Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
24 Jul, 2026

राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भरोसा जताया।

भोपाल, 24 जुलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 जुलाई से शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी तिरंगा लहराने और देश का मान बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार 126 भारतीय एथलीट 13 खेल विधाओं की 113 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। भारतीय दल एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग और विभिन्न पैरा स्पोर्ट्स सहित कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहा है।

उल्लेखनीय है कि 23वें राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़