नई दिल्ली, 24 जुलाई।
एशियन गेम्स-2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मौजूदा चैंपियन भारत और पाकिस्तान की पुरुष एवं महिला टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। टूर्नामेंट का आयोजन जापान के आइची प्रांत स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा।
महिला टी-20 प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक आयोजित होगी, जबकि पुरुषों की टी-20 स्पर्धा 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेली जाएगी। पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल, जबकि ग्रुप-बी में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान को शामिल किया गया है।
भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। दोनों टीमें मौजूदा चैंपियन होने के कारण सीधे अंतिम आठ में पहुंचेंगी और क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।















