Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
24 Jul, 2026

‘सुजल ग्राम संवाद’ में आठ राज्यों की पंचायतों ने साझा किए जल प्रबंधन के सफल मॉडल

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आयोजित ‘सुजल ग्राम संवाद’ में ग्राम पंचायतों ने जल संरक्षण और ग्रामीण जल आपूर्ति के सफल अनुभव साझा किए।

नई दिल्ली, 24 जुलाई।

जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने शुक्रवार को ‘सुजल ग्राम संवाद’ के नौवें संस्करण का आयोजन किया। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में आठ राज्यों की ग्राम पंचायतों ने ग्रामीण जल आपूर्ति, जल संरक्षण और समुदाय आधारित जल प्रबंधन के अपने अनुभव साझा किए।

संवाद में तमिलनाडु, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने स्थानीय भाषाओं में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों, जल सखियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्रों और विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भाग लिया।

डीडीडब्ल्यूएस के सचिव अशोक के.के. मीणा ने कहा कि ‘सुजल ग्राम संवाद’ ग्राम पंचायतों के नवाचारों और अनुभवों से सीखने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता योजनाओं के सफल संचालन के लिए पंचायतों को कोष, कार्य और कर्मचारियों के प्रभावी हस्तांतरण तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कई पंचायतों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन मिलने से सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बढ़ी है और महिलाओं को राहत मिली है। पंचायतों ने उपयोगकर्ता शुल्क, स्थानीय प्लंबर और पंप ऑपरेटरों की नियुक्ति, फील्ड टेस्ट किट से जल गुणवत्ता जांच और डिजिटल माध्यमों से शिकायत निवारण जैसे मॉडल भी साझा किए।

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव एवं प्रबंध निदेशक कमल किशोर सोन ने जल स्रोतों के संरक्षण, योजनाओं के नियमित संचालन एवं रखरखाव तथा ग्राम सभाओं के माध्यम से पारदर्शिता और सामुदायिक जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़