Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

मीरजापुर में किन्नर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, साथी गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मिले किन्नर के शव के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया।

मीरजापुर, 24 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में रेलवे ट्रैक के पास मिले एक किन्नर के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पड़री थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में भदोही निवासी सोनू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मृतक सत्तार खान उर्फ हसीना के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से बताया कि वह मृतक से अलग होना चाहता था और ब्लैकमेल किए जाने से परेशान था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले मृतक को शराब पिलाई, फिर कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो से ले जाकर पड़री क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया, ताकि घटना दुर्घटना जैसी प्रतीत हो।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़