Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

जयपुर में नकली तानसेन पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने नकली तानसेन पान मसाला और जर्दा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में सामान जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

जयपुर, 24 जुलाई।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) और कानोता थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कानोता क्षेत्र में संचालित नकली तानसेन पान मसाला और जर्दा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद, पैकिंग सामग्री और मशीनरी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि आगरा रोड स्थित विजयनगर क्षेत्र में किराए के मकान में नकली पान मसाला और जर्दा तैयार किए जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान जमील भाई (50) को गिरफ्तार किया गया, जो नामी ब्रांड के नाम पर नकली उत्पाद तैयार कर रहा था।

पुलिस ने फैक्ट्री से 22,908 नकली तानसेन पान मसाला पाउच, 45,000 जर्दा पाउच, 900 खाली पाउच, 40 किलोग्राम पैकिंग रोल, तीन किलोग्राम कच्चा मसाला, दो इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन, वजन मशीन, हीटर और पाउच सीलिंग मशीन बरामद की है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि नकली उत्पादों की आपूर्ति जयपुर और आसपास के किन-किन दुकानदारों तक की जा रही थी तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़