Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

राजस्थान में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, डोडा-चूरा, एमडीएमए और स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ ने राजस्थान के तीन जिलों में कार्रवाई कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार और चोरी के वाहन बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

जयपुर, 24 जुलाई।

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चित्तौड़गढ़, जोधपुर और नागौर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, अवैध हथियार, चोरी के वाहन और नकदी बरामद की है। कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चित्तौड़गढ़ में मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 12 क्विंटल 71 किलो 730 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया गया। मौके से दो स्कॉर्पियो-एन, एक टाटा सफारी, 12 बोर की बंदूक, पंप एक्शन गन और 47 कारतूस भी जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि गिरोह मध्यप्रदेश से डोडा-चूरा लाकर मेवाड़ क्षेत्र में सप्लाई करता था।

जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में एक कार से 91 ग्राम एमडीएमए और 42 ग्राम डोडा-चूरा बरामद कर बीरबल विश्नोई और मांगीलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। वहीं नागौर में कार्रवाई के दौरान अनिल प्रजापत को 9.88 ग्राम स्मैक, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों में चोरी की लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एएनटीएफ ने पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़