Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 1.95 करोड़ के आभूषणों के साथ दो युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर 1.95 करोड़ रुपये के आभूषणों के साथ दो युवकों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग ने जांच शुरू की है।

वाराणसी, 24 जुलाई।

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने लगभग 1.95 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। आभूषणों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई, जिसने जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान सूरत (गुजरात) निवासी रौनक (23) और गौतम (24) के रूप में हुई है। नियमित गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 6-7 पर दोनों संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी लेने पर उनके बैग से बड़ी मात्रा में सोने, चांदी और हीरे के आभूषण बरामद हुए।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे आभूषण लेकर जौनपुर जा रहे थे, लेकिन बरामद ज्वेलरी से संबंधित कोई वैध बिल या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद नियमानुसार आयकर विभाग को सूचना दी गई।

पूछताछ के दौरान दोनों ने दावा किया कि वे गुजरात की एक ज्वेलरी कंपनी में कार्यरत हैं और विभिन्न शहरों में कारोबारियों को आभूषणों के नमूने दिखाकर ऑर्डर लेने का काम करते हैं। फिलहाल आयकर विभाग बरामद आभूषणों के स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़