Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

देवरिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह बाइक बरामद

देवरिया पुलिस ने वाहन चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ कर छह चोरी की बाइक बरामद कीं और 10 मामलों का खुलासा किया।

देवरिया, 24 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी और चार विधि विरुद्ध बालकों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चोरी की 10 घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कसया ढाला मालगोदाम के पास छापेमारी कर संतोष मध्देशिया को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ चार विधि विरुद्ध बालकों को भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स सहित छह चोरी की बाइक बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर मालगोदाम के पास छिपाते थे और बाद में उन्हें बिहार में बेच देते थे। पूछताछ के आधार पर पांच अन्य चोरी के वाहन बिहार में बेचे जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से कोतवाली थाना क्षेत्र के नौ और भाटपार रानी थाना क्षेत्र के एक सहित कुल 10 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़