नई दिल्ली, 24 जुलाई।
केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर किया है।
पंजाब से आने वाले रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल जून में समाप्त हो गया था। उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका देने की तैयारी कर रही है।















