Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

भोपाल : 12 मंदिरों में चोरी का खुलासा, 50 हजार के इनामी सरगना समेत छह गिरफ्तार

भोपाल ग्रामीण पुलिस ने 12 मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 50 हजार के इनामी सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 24 जुलाई।

भोपाल ग्रामीण पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 50 हजार रुपये के कुल इनामी गैंग सरगना दीनदयाल उर्फ दीना महाराज सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 16 चांदी के मुकुट, चांदी का छत्र, चांदी की थाली, ओम चिन्ह, चांदी जड़ित नारियल और पीतल का घंटा सहित अन्य धार्मिक सामग्री बरामद हुई है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई गई।

पुलिस ने सूखी सेवनिया बायपास क्षेत्र से दीनदयाल उर्फ दीना महाराज, दिनेश कुशवाहा, अकरम अली, पप्पू आदिवासी, आशाराम और चोरी का सामान खरीदने वाले आनंद उर्फ इंद्र नारायण राजपूत को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने ईटखेड़ी, सूखी सेवनिया और बैरसिया थाना क्षेत्रों में वर्ष 2021 से 2026 के बीच हुई 12 मंदिर चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों ने मंदिरों से चांदी के मुकुट, दानपेटी की नकदी, पीतल के घंटे और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने की बात कबूली है।

पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले मंदिरों की रेकी करता था और वारदात से पहले मोबाइल फोन बंद कर देता था। इसके बाद रात में ताला या ग्रिल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था। मुख्य आरोपी दीनदयाल उर्फ दीना महाराज पर हत्या, लूट, डकैती और चोरी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़