Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
24 Jul, 2026

तीन रासायनिक पार्कों को मंजूरी, 3,030 करोड़ की भव्य-रसायन योजना लागू

केंद्र सरकार ने 3,030 करोड़ रुपये की भव्य-रसायन योजना के तहत देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी है।

नई दिल्ली, 24 जुलाई।

केंद्र सरकार ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना-रसायन (भव्य-रसायन योजना) को मंजूरी दे दी है। इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में की गई थी। योजना के तहत रसायन उद्योग के लिए आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना विकसित की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई। इसके लिए कुल 3,030 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 3,000 करोड़ रुपये पार्कों की आंतरिक अवसंरचना और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर तथा 30 करोड़ रुपये प्रशासनिक खर्च के लिए निर्धारित किए गए हैं।

यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी। इसके तहत प्रत्येक पार्क के लिए संबंधित राज्य सरकार के न्यूनतम 500 करोड़ रुपये के योगदान के बाद केंद्र सरकार अधिकतम 1,000 करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान करेगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भव्य-रसायन योजना से रसायन उद्योग की पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूती मिलेगी। साझा बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से उत्पादन तथा माल ढुलाई की लागत कम होगी, जिससे भारतीय उद्योग की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि योजना से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता घटेगी और पर्यावरण-अनुकूल अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं के जरिए सतत औद्योगिक विकास को बल मिलेगा। साथ ही घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित होने के साथ कृषि, दवा, वस्त्र, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़