नई दिल्ली, 25 जुलाई।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति समेत कई ऐतिहासिक पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई।
एक्स पर साझा किए गए संदेश में नितिन नवीन ने कहा कि व्यापक जनहित को सर्वोपरि रखते हुए दिया गया उनका इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, जवाबदेही और निःस्वार्थ सेवा की भावना का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है। साथ ही उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
गौरतलब है कि नीट पेपर लीक को लेकर लंबे समय से जारी विरोध प्रदर्शनों और छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।















