Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
29 Jul, 2026

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वनरक्षक संदीप तौहेल सम्मानित, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

वन्यजीव संरक्षण और वन्यजीव अपराधों के प्रभावी अन्वेषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसटीएसएफ के वनरक्षक को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।

भोपाल, 29 जुलाई।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की जबलपुर इकाई के वनरक्षक संदीप कुमार तौहेल को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और प्रभावी अन्वेषण में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय के अधीन कार्यरत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स प्रदेश में वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और जांच के लिए प्रमुख विशेष इकाई के रूप में कार्य करती है। यह इकाई पुलिस विभाग की एसटीएफ, एटीएस और सीआईडी की तर्ज पर संचालित होती है। इसका कार्यक्षेत्र केवल टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में फैला हुआ है।

वर्ष 2008 में एंटीपोचिंग स्क्वाड के रूप में स्थापित इस इकाई का बाद में एसटीएसएफ के रूप में पुनर्गठन किया गया। वर्तमान में इसकी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और शिवपुरी में चार क्षेत्रीय इकाइयां सक्रिय हैं, जो लगातार वन्यजीव संरक्षण और तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार एसटीएसएफ ने वन्यजीव सुरक्षा और वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्था के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिलने के साथ ही इंटरपोल भी चार बार सम्मानित कर चुका है। इसी उत्कृष्ट कार्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वनरक्षक संदीप कुमार तौहेल को उनके समर्पण और प्रभावी अन्वेषण के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़