Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

एक्सक्लूसिव
29 Jul, 2026

गुरु पूर्णिमा पर संदीपनि विद्यालय में शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा में गुणवत्ता का संदेश दिया गया।

राजगढ़, 29 जुलाई।

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत शासकीय संदीपनि विद्यालय में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विषयवार शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और वरिष्ठ समाजसेवी रघुनंदन शर्मा रहे। समारोह का प्रमुख आकर्षण विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक अखिलेश कुमार कागदी द्वारा रचित विद्यालय गीत 'सांदीपनि विद्यालय का लक्ष्य है महान' का लोकार्पण रहा। कलेक्टर ने गीत का विमोचन करते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण जैसे मूल्यों का प्रभावी संदेश समाहित है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी गीत की सराहना की।

डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सम्मानित शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम ही सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर लगातार आगे बढ़ने का आह्वान किया, वहीं शिक्षकों से शिक्षण कार्य में नवाचार और गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की।

पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा अमूल्य धरोहर है। उनके अनुसार शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह शिक्षकों और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य गोपाल विजयवर्गीय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर रहा है। अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सोनी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़