Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
29 Jul, 2026

दतिया उपचुनाव: उत्तर प्रदेश में कार्यरत मप्र के मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए पात्र मतदाताओं को अवकाश देने के निर्देश जारी, झांसी और ललितपुर प्रशासन को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

भोपाल, 29 जुलाई।

दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के तहत 30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए उत्तर प्रदेश में रोजगार कर रहे मध्य प्रदेश के पात्र मतदाताओं को मतदान हेतु सवैतनिक अवकाश मिलेगा। यह सुविधा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ख के प्रावधानों के तहत प्रदान की गई है।

जनसंपर्क अधिकारी आर.आर. पटेल ने बुधवार को बताया कि यह व्यवस्था उन सभी मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर लागू होगी, जो आजीविका के लिए उत्तर प्रदेश में दैनिक श्रमिक या अन्य किसी रोजगार से जुड़े हुए हैं और दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि सभी नियंत्रक प्राधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश उपलब्ध कराने संबंधी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का स्वतंत्र और सुगमता से उपयोग कर सकें।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने भी आवश्यक आदेश जारी किए हैं। साथ ही झांसी और ललितपुर के जिला अधिकारियों को इन निर्देशों के प्रभावी पालन के लिए विशेष रूप से कहा गया है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़