Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
29 Jul, 2026

महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व पर गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र

राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का संदेश दिया।

राजगढ़, 29 जुलाई।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व-2026 श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गुरुजनों का सम्मान कर विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मंत्री नारायणसिंह पंवार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कारों के संवाहक और राष्ट्र निर्माण के आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही व्यक्ति को सही दिशा, उद्देश्य और सफलता तक पहुंचाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सांदीपनि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है और मेहनत व समर्पण से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अपने परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाते हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा भगवान श्रीकृष्ण और गुरु सांदीपनि के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, एकाग्रता और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मंत्री ने अर्जुन और गुरु द्रोणाचार्य के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि सफलता उसी को मिलती है, जिसकी नजर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहती है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर सहित अन्य अतिथियों ने भी शिक्षा और गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस दौरान शत-प्रतिशत उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया, जबकि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बनाया। समापन पर मंत्री ने विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में गुलमोहर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़