जम्मू, 29 जुलाई।
जम्मू के मुठ्ठी स्थित ड्रीम सिटी के निकट तेज रफ्तार मेटाडोर के पलट जाने से सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान विक्रम, सुबी निवासी पटोली ब्राह्मणा, रजनी, रिंकू, इश्लाक हुसैन, इरफान, अवंतिका, साहिल सिंह और रिया शर्मा निवासी पुरखू कैंप के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लिया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।















