Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रक्षा व सुरक्षा
31 Jul, 2026

मणिपुर पुलिस की कार्रवाई, केसीपी और केवाईकेएल के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केसीपी (पीडब्ल्यूजी) और केवाईकेएल से जुड़े दो कथित सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इम्फाल, 31 जुलाई।

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) और केवाईकेएल से जुड़े कथित उग्रवादियों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, इम्फाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई ओइनाम थिंगेल निवासी खुंथोकलेम्बा ओइनाम (30) उर्फ लेम्बा को गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का सक्रिय कैडर बताया जा रहा है।

जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि खुंथोकलेम्बा 28 जुलाई को सिंगजामेई क्षेत्र के युमनाम लेइकाई स्थित एक मकान पर हैंड ग्रेनेड रखने की घटना में शामिल था।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने केवाईकेएल के कथित सक्रिय सदस्य मंगखोम केशो कुमार सिंह (45) उर्फ इबुंगो को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वह कथित रंगदारी वसूली से जुड़े मामलों में शामिल था। उसे इम्फाल पश्चिम जिले के लांफेल थाना क्षेत्र में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) के पास से पकड़ा गया।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है। पुलिस उग्रवादी गतिविधियों और कथित रंगदारी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़