Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

धर्म / अध्यात्म
31 Jul, 2026

हरिद्वार कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 दिन में 25 लाख शिव भक्तों ने भरा गंगाजल

हरिद्वार कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो दिन में 25 लाख से ज्यादा शिव भक्त गंगाजल लेकर रवाना हो चुके हैं।

हरिद्वार, 31 जुलाई।

कांवड़ मेला के दूसरे दिन हरिद्वार में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार को 14 लाख 55 हजार श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद अब तक कुल 25 लाख 10 हजार से अधिक शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

कांवड़ यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार तैनात हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता और पेयजल सुविधाओं की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन की ओर से शिव भक्तों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा पूरी करें।

अधिकारियों ने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ 24 घंटे काम कर रहे हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़