Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
31 Jul, 2026

मूक-बधिर छात्रा से बस चालक पर अश्लील हरकत का आरोप, जांच शुरू

नोएडा में स्कूल बस चालक पर मूक-बधिर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 31 जुलाई।

मूक-बधिर छात्रा के साथ स्कूल बस चालक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल से जुड़ी है। 15 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बोलने और सुनने में असमर्थ है। छात्रा खेल क्षेत्र में सक्रिय है और उसने देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक भी जीता था।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को छात्रा के परिजनों की ओर से शिकायत दी गई है। शिकायत में बताया गया कि छात्रा कुछ दिन पहले स्कूल की ओर से मेरठ में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बस से गई थी।

परिजनों का आरोप है कि इस दौरान बस चालक लव कुश ने छात्रा के साथ गलत व्यवहार करते हुए अश्लील हरकत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और मामले की पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़