Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
31 Jul, 2026

मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने ओलंपिक पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की है।

नई दिल्ली, 31 जुलाई।

मीराबाई चानू को इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने इस संबंध में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है।

पत्र में मंत्री ने मीराबाई चानू की उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों और भारतीय भारोत्तोलन में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की इस खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है और कई मौकों पर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है।

मंत्री ने पत्र में 48 किलोग्राम भार वर्ग में मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया। इसमें स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल भार उठाने की श्रेणियों में उनके रिकॉर्ड प्रदर्शन को शामिल किया गया है।

जाधव ने कहा कि मीराबाई चानू को पहले ही मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, पद्मश्री और ओलंपिक पदक जैसे बड़े सम्मान मिल चुके हैं। इसके बावजूद बचपन से देखा गया उनका अर्जुन पुरस्कार पाने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर के एक छोटे गांव से निकलकर विश्व स्तर की भारोत्तोलक बनने तक मीराबाई चानू की यात्रा संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करना भारतीय खेल क्षेत्र में उनके योगदान का उचित सम्मान होगा।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़