Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
31 Jul, 2026

ठाणे इमारत हादसे पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इमारत गिरने की घटना पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

नई दिल्ली, 31 जुलाई।

ठाणे इमारत हादसे में हुई मौतों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया संदेश में महाराष्ट्र के भिवंडी में हुई इमारत गिरने की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उपराष्ट्रपति ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी क्षेत्र में चार मंजिला कोहिनूर अपार्टमेंट अचानक गिर गया था। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़