Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
31 Jul, 2026

भोपाल में पीएम ई-बस सेवा शुरू, रोजाना 2 हजार से ज्यादा यात्री कर रहे सफर

भोपाल में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा शुरू हो गई है। पहले चरण में 10 इलेक्ट्रिक बसें दो रूटों पर चल रही हैं, जिनसे हजारों यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिल रही है।

भोपाल 31 जुलाई।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू हो गया है। पहले चरण में 10 ई-बसें दो प्रमुख रूटों पर चल रही हैं, जिनसे प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्री सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

ट्रायल रन सफल होने के बाद 30 जुलाई से ई-बसों का नियमित संचालन शुरू किया गया। केंद्र और राज्य सरकार की इस योजना के तहत भोपाल के लिए जीसीसी मॉडल पर पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। वर्तमान में मार्ग क्रमांक बी-35 (बैरागढ़ डिपो–बोर्ड ऑफिस) और बी-36 (बैरागढ़ चीचली–रेल कोच फैक्ट्री) पर 10 बसें संचालित की जा रही हैं।

ई-बस सेवा के पहले ही दिन यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। यात्रियों के लिए डिजिटल टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट लेने के साथ मोबाइल ऐप से टिकट और पास बनवाने की सुविधा भी दी गई है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बसों में एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी कैमरे, एआई आधारित पैसेंजर काउंटर सिस्टम, दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक व्हीलचेयर लिफ्ट, इमरजेंसी पैनिक बटन, स्टॉप बटन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

बी-35 रूट पर बैरागढ़ डिपो से बोर्ड ऑफिस तक लालघाटी, रॉयल मार्केट, कमला पार्क, रोशनपुरा, न्यू मार्केट और रेडक्रॉस अस्पताल जैसे प्रमुख पड़ाव शामिल हैं। वहीं बी-36 रूट बैरागढ़ चीचली से रेल कोच फैक्ट्री तक संचालित हो रहा है, जिसमें चुनाभट्टी, मनीषा मार्केट, 1100 क्वार्टर्स, बिट्टन मार्केट, एमपी नगर, आईएसबीटी और भोपाल रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख क्षेत्र जुड़े हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर में प्रदूषण कम करने के साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले चरणों में अन्य स्वीकृत बसों के संचालन के बाद भोपाल का परिवहन नेटवर्क और मजबूत होगा।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़