Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
31 Jul, 2026

रायपुर में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 350 मकानों की जांच में 8 संदिग्ध मिले

रायपुर की बीएसयूपी कॉलोनियों में पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाकर 350 से अधिक मकानों की जांच की और आठ संदिग्धों की पहचान की।

रायपुर, 31 जुलाई।

राजधानी में पुलिस सत्यापन अभियान के तहत बीएसयूपी कॉलोनियों में सुबह-सुबह विशेष जांच अभियान चलाया गया। थाना तेलीबांधा क्षेत्र के बीएसयूपी लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) और देवार डेरा में हुई इस कार्रवाई के दौरान 350 से अधिक मकानों की जांच की गई। अभियान में 80 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह 4:30 बजे से 9 बजे तक चले अभियान का उद्देश्य किरायेदारों, मकान मालिकों और बाहरी लोगों का सत्यापन करना था। इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों, बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई।

अभियान का संचालन पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आठ संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों में एक आरोपी ऐसा भी शामिल है, जो मारपीट के मामले में पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को समाधान मोबाइल ऐप की जानकारी दी और अपील की कि किरायेदार रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन जरूर कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़