Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
03 Aug, 2026

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग, तीन घंटे रेल परिचालन प्रभावित

बिहार के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग से करीब तीन घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पटना, 3 अगस्त।

बिहार के सहरसा जिले स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में आज तड़के अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 3:25 बजे की है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्टेशन प्रशासन के अनुसार आग लगने की जानकारी मिलते ही तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद सहरसा-मानसी रेलखंड पर लगभग तीन घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान मनिहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर, सरायगढ़-देवघर सावन स्पेशल और पूर्णिया-हटिया कोसी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।

स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह छह बजे के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात फिर से सामान्य कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही तीनों बोगियों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़