Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

प्रयागराज के राजा निकदिलपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे 23 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है।

प्रयागराज, 03 अगस्त।

प्रयागराज जिले के राजा निकदिलपुर गांव के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजा निकदिलपुर निवासी संदीप गौतम (23) मृत अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मिले। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप रविवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार तड़के खोजबीन के दौरान उनका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़