Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर 31.4 किलो गांजा बरामद, नेपाली पासपोर्ट के साथ एक गिरफ्तार

सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 31.400 किलोग्राम गांजा, नेपाली पासपोर्ट और हिरण का सींग बरामद कर एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है।

सुपौल, 03 अगस्त।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली। सोमवार सुबह सीमा चौकी सतना की टीम ने नियमित गश्त के दौरान 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट और हिरण का सींग बरामद करते हुए एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसएसबी के अनुसार, यह कार्रवाई सोमवार सुबह करीब 6:35 बजे सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के पास नियमित एनसीपी ड्यूटी के दौरान की गई। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नीलेश कुमार, निवासी मंडल टोला, बीरपुर, जिला सुपौल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट और एक हिरण का सींग बरामद किया गया।

कार्रवाई के बाद एसएसबी ने मंडल टोला इलाके में अतिरिक्त बल, ड्रोन और नारकोटिक डॉग स्क्वाड की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना और संभावित रूप से छिपाए गए मादक पदार्थों की तलाश करना था।

सभी आवश्यक कानूनी और जब्ती संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजा, नेपाली पासपोर्ट, हिरण का सींग और गिरफ्तार आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए बीरपुर थाने को सौंप दिया गया।

इस अभियान का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने किया। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसएसबी लगातार सतर्कता के साथ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़