Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

आरजी कर मामले में सीबीआई की नई एसआईटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले में सीबीआई की नई एसआईटी ने अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नई जांच टीम ने केस से जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत समीक्षा शुरू कर दी है।

कोलकाता, 03 अगस्त।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले की जांच कर रही सीबीआई की नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने आपातकालीन विभाग की इमारत में पहुंचकर पूरे घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया और जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

संयुक्त निदेशक अनुराग कुमार के नेतृत्व में सीबीआई की टीम दोपहर के समय अस्पताल पहुंची। निरीक्षण पूरा होने के बाद अधिकारियों ने जांच की प्रगति पर आंतरिक चर्चा भी की। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सप्तर्षि चट्टोपाध्याय ने बताया कि पांच सदस्यीय विशेष जांच दल ने आपातकालीन विभाग का विस्तृत निरीक्षण किया और आवश्यक तथ्यों का परीक्षण किया।

इस मामले में पिछले सप्ताह सीबीआई ने सियालदह अदालत में जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। एजेंसी ने अदालत को जानकारी दी थी कि अब इस मामले की जांच नए जांच अधिकारी को सौंप दी गई है। पहले जांच की जिम्मेदारी सीमा पाहुजा के पास थी, जिसे अब संदीपनी गर्ग को सौंपा गया है। सीबीआई ने अदालत को यह भी बताया कि केस डायरी सहित करीब एक हजार पृष्ठों के दस्तावेजों की नई जांच टीम विस्तृत समीक्षा कर रही है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एजेंसी ने अतिरिक्त समय की मांग भी की थी।

अदालत के निर्देश पर गठित इस नई जांच टीम का नेतृत्व संयुक्त निदेशक अनुराग कुमार कर रहे हैं। टीम में आरजी कर अस्पताल से जुड़े वित्तीय अनियमितता मामले की जांच कर रहे अधिकारी मनीष उपाध्याय भी शामिल हैं।

उधर, पीड़िता के परिजनों ने मांग की है कि घटना से पहले जिन लोगों का उनकी बेटी से संपर्क हुआ था, उनसे दोबारा पूछताछ की जाए। परिवार का कहना है कि आवश्यकता होने पर ऐसे लोगों से हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जानी चाहिए। पीड़िता की मां ने यह मांग नई जांच अधिकारी संदीपनी गर्ग के समक्ष रखी। उन्होंने परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए जांच प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़