Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, स्कूटी और फोन बरामद

बाराबंकी पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की।

बाराबंकी, 03 अगस्त।

बाराबंकी पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना जहांगीराबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितेश सिंह, प्रिंस यादव और कृष्णा के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक अगस्त को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में देवा रोड स्थित शराब ठेके के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीना था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पहले ही थाना जहांगीराबाद में मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।

अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त टीम ने मामले का सफल खुलासा करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रिंस यादव के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है, जबकि अन्य दोनों आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़