Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

हाईटेंशन लाइन परियोजना के गोदामों से डेढ़ करोड़ का सामान लूटा, गार्डों को बनाया बंधक

जोधपुर के बालेसर क्षेत्र में हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन परियोजना के दो गोदामों से बदमाश सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सामान तीन मिनी ट्रकों में भरकर ले गए।

जोधपुर, 03 अगस्त।

जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन परियोजना से जुड़े दो अलग-अलग गोदामों में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि हथियारों के बल पर सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बदमाश डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सामान तीन मिनी ट्रकों में भरकर ले गए। यह घटनाएं 30 जुलाई और 2 अगस्त को जुडिया तथा लूणावपुरा-बावरली गांव में हुईं।

परियोजना का कार्य कर रही ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के उप महाप्रबंधक गोनपा श्रीनिवास राव ने बालेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार पहली घटना 30 जुलाई की रात करीब 1:15 से 2 बजे के बीच ग्राम पंचायत जुडिया में हुई। यहां बदमाश ट्रांसमिशन लाइन का कीमती सामान ले गए और गोदाम के ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया। चोरी किए गए सामान में 2400 मीटर कंडक्टर, सस्पेंशन और टेंशन फिटिंग के सेट, 24 स्पेसर, 8 इंसुलेटर और 2 मीट्रिक टन टावर क्रॉस आर्म शामिल हैं। इसके अलावा 600 मीटर कंडक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

दूसरी वारदात 2 अगस्त की रात करीब दो बजे लूणावपुरा-बावरली गांव में हुई। यहां 20 से 25 बदमाश मौके पर पहुंचे, जहां तीन सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि बदमाशों ने गार्डों को जान से मारने की धमकी देकर उनके हाथ बांध दिए, मुंह पर टेप चिपका दी और मोबाइल फोन छीनकर दूर फेंक दिए। इसके बाद गोदाम में रखा करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सामान अपने साथ लाए तीन मिनी ट्रकों में भरकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह सामान 765 केवी मेड़ता-बाड़मेर ट्रांसमिशन लाइन परियोजना से संबंधित बताया गया है। घटना के बाद परियोजना का कार्य प्रभावित हुआ है।

थाना प्रभारी भंवरलाल जेवलिया ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़