Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
03 Aug, 2026

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों से भाजपा को हराया

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराकर जीत दर्ज की, जबकि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

दतिया, 03 अगस्त।

मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जो कुल मतों का 42.39 प्रतिशत है। वहीं भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 60,741 मत प्राप्त हुए, जो 38.57 प्रतिशत वोट रहे। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव 'मंडल' 22,527 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अन्य उम्मीदवारों में धर्मेंद्र सिंह पंवार (राइट टू रिकॉल पार्टी) को 957, जितेंद्र माझी (आपका गणतंत्र पार्टी) को 927, रामसिंह कुशवाह (राष्ट्रीय समानता दल) को 324, बालकिशुन विश्वकर्मा (परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया) को 204, शुभम राजपूत (भारतीय सभ्यता पार्टी) को 163, डॉ. राखी बाला (राष्ट्रीय समाधान जनमोर्चा) को 144, संजना सिंह किन्नर (भारतीय गण वार्ता पार्टी) को 141 और हरदास कुशवाहा (भीम सेना) को 112 मत मिले।

निर्दलीय उम्मीदवारों में राघवेंद्र सिंह को 727, बाबूलाल सोनी को 691, देवेश परिहार निमोना को 642, रोहित गुप्ता को 585, ब्रजेंद्र शाह (बापा साहब) को 384, वेद भैया और सुरेश अहिरवार को 219-219, एडवोकेट हँसमुखी लोधी को 204 तथा धर्मेंद्र सिंह को 196 और कन्छेदीलाल कुशवाहा को 179 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 455 मत दर्ज किए गए।

दतिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया और पूरे दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। उन्होंने मतगणना कार्य में सहयोग देने वाले सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों का आभार भी व्यक्त किया।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़