Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
05 Aug, 2026

चंडीगढ़ में 12 IAS और 9 IPS की तैनाती पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, केंद्र ने बताया औचित्य

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में स्वीकृत संख्या से अधिक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती पर सवाल उठाए। केंद्र सरकार ने कहा कि अधिकारियों की संख्या प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार तय की जाती है और फिलहाल कैडर समीक्षा का कोई प्रस्ताव नहीं है।

चंडीगढ़, 5 अगस्त।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ नौकरशाहों की संख्या को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महज 114 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले केंद्र शासित प्रदेश में 12 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती प्रशासनिक आवश्यकता से अधिक प्रतीत होती है।

लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि चंडीगढ़ में 11 आईएएस और 7 आईपीएस पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में यहां 12 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें पंजाब कैडर के 3 आईएएस और 1 आईपीएस तथा हरियाणा कैडर के 2 आईएएस और 1 आईपीएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।

मनीष तिवारी ने सरकार से पूछा था कि चंडीगढ़ जैसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश में इतनी बड़ी प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने का औचित्य क्या है और क्या सरकार प्रशासनिक दक्षता तथा वित्तीय अनुशासन के लिए इस ढांचे की समीक्षा करने पर विचार कर रही है।

जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि अधिकारियों की संख्या का निर्धारण केंद्र शासित प्रदेश की प्रशासनिक एवं कार्यात्मक आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है और यह एक गतिशील प्रक्रिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर की संरचना या स्वीकृत पदों की समीक्षा अथवा पुनर्गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

मनीष तिवारी ने कहा कि पड़ोसी जिले मोहाली और पंचकूला, जिनका क्षेत्रफल चंडीगढ़ से कई गुना अधिक है, वहां एक-एक उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासन संचालित होता है। इसके विपरीत चंडीगढ़ में स्वीकृत संख्या से अधिक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती है।

उन्होंने चंडीगढ़ को "अत्यधिक प्रशासनिक नियंत्रण वाला लेकिन अपेक्षित सेवाओं से वंचित" बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था प्रशासनिक दक्षता पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पंजाब के राज्यपाल ही चंडीगढ़ के प्रशासक हैं और इस मॉडल की प्रभावशीलता पर भी पुनर्विचार की आवश्यकता है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़