Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

रायपुर में धारदार चाकू के साथ घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर लोगों को आतंकित कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए। दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

रायपुर, 5 अगस्त।

रायपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर चाकूबाजों, गुंडा और निगरानी बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 4 अगस्त को सूचना मिली कि जोगी बंगला और सुरेश मिश्रा चौक के पास दो युवक धारदार चाकू लेकर आम लोगों में भय का माहौल बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 22 वर्षीय कुश नाग उर्फ सानू और 22 वर्षीय लव नाग उर्फ बोड़ो के रूप में हुई है। दोनों कटोरा तालाब क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़