Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

कलेक्टर नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए पैसों की मांग किए जाने पर जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध संदेशों की सूचना साइबर सेल को देने की अपील की है।

मंदसौर, 5 अगस्त।

मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से लोगों से पैसों की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम से संचालित यह फेसबुक प्रोफाइल और इससे जुड़ा मोबाइल नंबर 7838116357 उनका आधिकारिक अकाउंट या संपर्क नंबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे किसी भी फेसबुक अकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट, व्हाट्सएप संदेश या कॉल पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।

प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि किसी भी परिस्थिति में धनराशि भेजने या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले संबंधित जानकारी का सत्यापन अवश्य करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सावधान रहने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कलेक्टर के नाम से बने किसी

फर्जी अकाउंट या उक्त मोबाइल नंबर से कोई संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को दें, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भी नागरिकों से सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के कोई भी भ्रामक जानकारी आगे साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी उपाय है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़