Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
06 Aug, 2026

अनूपपुर में दिव्यांग शिविर, 368 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 213 को मिले प्रमाणपत्र

अनूपपुर में आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग शिविर में 368 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि पात्र 213 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए।

अनूपपुर, 06 अगस्त।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला चिकित्सालय में गुरुवार को दिव्यांगजन के चिन्हांकन, मूल्यांकन और दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जिला स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। जांच पूरी होने के बाद 213 पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड और यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए भी विशेष शिविर लगाया गया, जिसका लाभ उपस्थित दिव्यांगजनों को मिला।

कलेक्टर रत्नाकर झा और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निर्धारित मानकों के अनुसार दिव्यांगता का मूल्यांकन कर यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की।

शिविर में मानसिक रोग, मेडिसिन, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि रोग और शिशु रोग विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर पात्र हितग्राही शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने शिविर का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़