Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
06 Aug, 2026

शिवना प्रोजेक्ट में देरी पर विधायक सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

मंदसौर में विजन डॉक्यूमेंट समीक्षा बैठक के दौरान विधायक विपिन जैन ने शिवना प्रोजेक्ट में देरी पर नाराजगी जताते हुए विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

मंदसौर, 06 अगस्त।

मध्य प्रदेश के मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में विजन डॉक्यूमेंट समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन जैन ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनका लाभ लोगों को लंबे समय तक मिले। उन्होंने सभी विभागों से विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए व्यावहारिक और ठोस प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने को कहा, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा सके।

समीक्षा के दौरान विधायक ने शिवना प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाकर परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कालाखेत स्टेडियम और कालाखेत क्षेत्र में निर्माणाधीन दुकानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निम्बोद और खजुरिया सारंग हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी विद्यालय में उन्नत करने के लिए शासन को दोबारा स्मरण पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की मरम्मत, विद्युत विभाग में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की समस्या के समाधान, विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा जल निगम को दलौदा की सर्विस लेन की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कृषि उपज मंडी, विद्युत विभाग और एमपीआरडीसी के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने भविष्य में सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ बैठकों में उपस्थित रहने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़