Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
06 Aug, 2026

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर विकास, पर्यावरण, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 06 अगस्त।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार संवर्धन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति देने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भी सौजन्य मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास से भेंट कर विभिन्न समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित 7वें अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी-2026 में शामिल हुए। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश ने स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी किया।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़