Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

सुपौल लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, हथियार समेत एक आरोपित गिरफ्तार

सुपौल में मवेशी कारोबारियों से दो लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपित को गिरफ्तार कर हथियार, कारतूस और नकदी बरामद की है।

सुपौल, 06 अगस्त।

बिहार के सुपौल जिले में मवेशी कारोबारियों से करीब दो लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और लूटी गई रकम में से 13,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद सहाबुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस उसकी निशानदेही पर फरार अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को अररिया के दो मवेशी कारोबारी पिकअप वाहन से सुपौल और सिंघेश्वर हाट मवेशी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान जदिया थाना क्षेत्र में एनएच-327ई स्थित पांडेपट्टी पंप के पास हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार के बल पर करीब दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार, कारतूस और नकदी बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उसके बताए गए इनपुट के आधार पर अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लूट की शेष रकम भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

जदिया थाना पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़