Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

10 करोड़ के गबन मामले में बैंक का बड़ा फैसला, तत्कालीन सहायक प्रबंधक बर्खास्त

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में 10 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद तत्कालीन सहायक प्रबंधक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

नाहन, 06 अगस्त।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में 10 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन मामले में बैंक प्रबंधन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद मुख्य आरोपित और तत्कालीन सहायक प्रबंधक को बैंक सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

बैंक प्रबंधन के अनुसार, यह मामला अगस्त 2024 में सामने आया था, जिसके बाद विभागीय जांच, ऑडिट और पुलिस जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिलने पर विस्तृत ऑडिट कराया गया।

जांच में आरोप सामने आया कि तत्कालीन सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई फर्जी खाते खोले और ग्राहकों की जमा राशि में करीब 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगड़ाह थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बैंक प्रबंधन का कहना है कि खाताधारकों का भरोसा बनाए रखने के लिए विभागीय जांच और ऑडिट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। प्रबंधन के मुताबिक, अब तक 98 प्रतिशत खाताधारकों को गबन की गई उनकी राशि ब्याज सहित लौटा दी गई है, जबकि शेष दो प्रतिशत मामलों में तकनीकी और फॉरेंसिक जांच जारी है।

बैंक ने कहा है कि लंबित मामलों का भी जल्द निपटारा किया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों और कुछ प्रभावित खाताधारकों का दावा है कि कई मामलों में 5 से 7 लाख रुपये तक की नकद जमा राशि का रिकॉर्ड पासबुक या अन्य दस्तावेजों में दर्ज नहीं हो पाया था।

प्रभावित खाताधारकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने ऐसे मामलों की भी निष्पक्ष जांच कर समाधान करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने उन कर्मचारियों को बहाल करने की भी मांग उठाई है, जिन्हें जांच के दौरान निलंबित किया गया था और जिनके खिलाफ अब तक कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़