Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
06 Aug, 2026

'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर भाजपा सक्रिय, मंत्री पंवार ने दिए संगठन को निर्देश

राजगढ़ के ब्यावरा में भाजपा मंडल की बैठक में मंत्री नारायण सिंह पंवार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सक्रियता से पूरा करने का आह्वान किया।

राजगढ़, 06 अगस्त।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अभियानों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मंत्री पंवार ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान से जुड़ा जन अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को इस अभियान से जोड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने संत रविदास महाराज की जयंती वर्ष के अवसर पर प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय यात्रा तथा प्रत्येक बूथ पर आयोजित किए जाने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को भी गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सौंधिया ने कहा कि संगठन की नियमित बैठकों में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण और जिम्मेदारी पर निर्भर करेगी।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आगामी अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह लववंशी, पूर्व जिला महामंत्री अमित शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जसवंत गुर्जर, नारायण सिंह सालरियाखेड़ी, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, मंडल महामंत्री सुमित सोलंकी, दीपक सामरे, प्रदेश प्रभारी गोपाल जाटव, गोपाल बादशाह, दीपकमल शर्मा, पार्षद विष्णु साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद रुचि रवि बंडोने ने आभार व्यक्त किया।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़