Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

बागपत में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो चोर भी दबोचे गए

बागपत में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि अलग कार्रवाई में दो चोरों को भी चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया।

बागपत, 06 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की नकदी, अवैध तमंचा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को दर्ज लूट के एक मामले की जांच के दौरान आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 5 अगस्त को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई। कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपित की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो खेकड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ी सलावतपुर गांव का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने आरोपित के पास से 4,560 रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों अभिषेक और दीपक को भी गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 12 हजार और 8 हजार रुपये नकद, लूटा गया बैग तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

उधर, बागपत कोतवाली पुलिस ने अलग कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो कथित चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से किसानों के नलकूपों से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नजमुद्दीन और मुजम्मिल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़