Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
28 Sep, 2026

वशीकरण हटाने का झांसा, 2.59 लाख की साइबर ठगी

भूत-प्रेत और ऊपरी छाया का डर दिखाकर वशीकरण हटाने के नाम पर युवती से 2.59 लाख रुपये ठगने वाले आरोपित को जोबनेर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया।

जयपुर, 28 सितंबर।

जयपुर ग्रामीण जिले की जोबनेर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र, ऊपरी हवा और वशीकरण हटाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले सन्नी मालावत (30) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने छत्तीसगढ़ की युवती को भूत-प्रेत और ऊपरी छाया का डर दिखाकर समस्या दूर करने के नाम पर आठ बार में कुल 2 लाख 59 हजार 500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के अनुसार आरोपित जोबनेर का निवासी है और फिलहाल दिल्ली पश्चिम में रह रहा था। उसने युवती रिया मौर्य को ऊपरी छाया और भूत-प्रेत का डर दिखाकर वशीकरण हटाने के नाम पर रकम ली।

थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि एएसआई मदन लाल ने साइबर क्राइम पोर्टल की जांच में एसबीआई की रेनवाल रोड जोबनेर शाखा के संदिग्ध खाते के खिलाफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाने में दर्ज शिकायत का पता लगाया। जांच में खाते में 2,59,500 रुपये साइबर ठगी से जुड़े मिले। बैंक विवरण से खाता सन्नी मालावत के नाम पर होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर दिल्ली में आरोपित को पकड़ लिया। उससे अन्य साइबर ठगी और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़