Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
07 Oct, 2026

शिमला के शीतला माता मंदिर में सेंधमारी, सिंहासन-आभूषण और नकदी चोरी

शिमला जिले के ठियोग उपमण्डल के कराणा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर सिंहासन, आभूषण और नकदी चुरा ली है।

शिमला, 07 अक्टूबर।

शिमला जिले के मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आने का सिलसिला जारी है। रोहड़ू के देवता महासू मंदिर में चोरी के कुछ दिन बाद अब ठियोग उपमंडल के कराणा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में भी सेंधमारी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि अज्ञात व्यक्ति मंदिर में दाखिल हुआ और वहां से सिंहासन, आभूषण, सजावटी सामान तथा नकदी चोरी कर फरार हो गया। कराणा निवासी तारादत्त शर्मा की शिकायत पर ठियोग पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चोरी हुए सामान की कीमत का अभी आकलन किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले सुरागों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे पहले 2 और 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि रोहड़ू क्षेत्र के देवता महासू मंदिर में भी चोरी हुई थी। उस घटना में चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब दो किलोग्राम वजन की चांदी की दो सिल्लियां, लगभग 500 ग्राम की चांदी की छत्र, करीब 500 ग्राम का चांदी का शिवलिंग तथा लगभग नौ हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार चोरी हुई चांदी की वस्तुओं की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये थी। शीतला माता मंदिर में हुई ताजा वारदात में फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत का आकलन करने के साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़