Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
06 Oct, 2026

अशोकनगर में दुष्कर्म और धमकी के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

पिपरई पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे सोनू अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की है।

अशोकनगर, 06 अक्टूबर।

महिला एवं बालिकाओं से जुड़े गंभीर मामलों में फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरई पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार सोनू अहिरवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को फरियादिया की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पिपरई थाने में जबरदस्ती दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से सोनू अहिरवार फरार था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी को आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद गठित टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से भी आरोपित की तलाश की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित से संबंधित चल-अचल संपत्ति की जानकारी भी जुटाई। फरियादिया का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ न्यायालयीन कथन भी दर्ज कराए गए।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने सोनू अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला अपराध से जुड़े मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़