Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
06 Oct, 2026

नोएडा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख के जाली नोट समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस और स्वाट टीम ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 2.54 लाख रुपये के जाली नोट और उपकरण बरामद किए हैं।

नोएडा, 06 अक्टूबर।

ईकोटेक-प्रथम थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने सिरसा गोल चक्कर के पास स्कॉर्पियो से तीन आरोपितों को पकड़ा। उनके पास से 100 रुपये के 2,549 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2,54,900 रुपये है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अलीगढ़ निवासी बंटी अत्री, चंडौस निवासी खुशदिल और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इनकी उम्र क्रमश: 23, 21 और 25 वर्ष बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल प्रिंटर, कटिंग मशीन, स्कॉर्पियो और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नकली नोट तैयार करने के बाद उन पर केनरा बैंक की मुहर लगाते थे और फिर लोगों को उनकी आपूर्ति करते थे।

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य नकली नोट के इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाना है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़