Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
28 Sep, 2026

प्रयागराज में एक करोड़ की नशीली दवाएं बरामद, तीन गिरफ्तार

प्रयागराज के एयरपोर्ट क्षेत्र में एसटीएफ ने कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 19,338 शीशी सिरप और 61,600 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

प्रयागराज, 28 सितंबर।

प्रयागराज में एसटीएफ की फील्ड इकाई ने अंतरराज्यीय स्तर पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपितों के पास से 19,338 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और अलग-अलग नामों की 61,600 जेनेरिक दवाओं की गोलियां बरामद हुईं। इसके अलावा टाटा नेक्सन कार, 95 सफेद खाली बोरियां, दो डाई ग्राइंडर और तीन मोबाइल फोन भी मिले। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में अयोध्या के बीकापुर थाना क्षेत्र के मैना पड़ाइन गांव निवासी आशुतोष तिवारी उर्फ प्रवेश तिवारी, प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सूबेदारगंज जयरामपुर गांव निवासी अंकेश कुमार प्रजापति और उसका बड़ा भाई अमित प्रजापति शामिल हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगाकर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेज रहा है। इसी आधार पर एसटीएफ ने सूचना जुटाकर कार्रवाई शुरू की।

एसटीएफ निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम को पता चला कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में भारत गैस के पास कटहुला गौसपुर स्थित एक मकान में अवैध कफ सिरप और अन्य नशीली दवाएं रखी गई हैं। टीम ने स्थानीय पुलिस और औषधि निरीक्षकों के साथ मकान की तलाशी ली, जहां दवाएं बरामद होने के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गिरोह कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी करता था। दिल्ली के पते पर बनाई गई फर्म के माध्यम से प्रयागराज और वाराणसी की फर्मों के नाम पर फर्जी बिल्टी तैयार कर दवाएं मंगाई जाती थीं। इन्हें कटहुला गौसपुर स्थित किराये के मकान में रखा जाता था।

आरोप है कि कफ सिरप की शीशियों के बैच नंबर ग्राइंडर से मिटाकर उनकी पहचान छिपाई जाती थी। इसके बाद उन्हें बोरियों में भरकर स्थानीय बाजार और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाता था। मामले में एयरपोर्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़