बांदा, 28 सितंबर।
बांदा जिले में अवैध गांजा तस्करी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपित को कालिंजर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर बांदा और आसपास के जिलों में उसकी तस्करी करता था।
थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि पुलिस को मुनेश उर्फ मनीश के नाला मोड़ के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपित झांसी जिले के बरुआ पुरा का निवासी है। उसके खिलाफ गिरवां थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह इस प्रकरण में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, मुनेश पर साथियों के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करने और इससे अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।














